26.2 C
Kolkata
Tuesday, October 13, 2026

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती विवाद पर राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर चर्चा की।

बैठक में राज्यपाल ने छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाएं पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोगों की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे युवाओं का विश्वास बना रहे और उसकी निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे। कथित अनियमितताओं को गंभीर विषय बताते हुए उन्होंने आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख