27.9 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

लातेहार में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-लातेहार मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर शिव टोली के पास गुरुवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, डालटनगंज से रांची की ओर जा रहा 407 ट्रक और सामने से आ रही मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया।

मृतकों में एक की पहचान रांची जिले के खलारी निवासी टिकू भुइयां के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख