25.2 C
Kolkata
Monday, October 12, 2026

खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के दुगिला गांव में बुधवार को खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक राजू उरांव (28) की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

गड्ढे में फंसा ट्रैक्टर, निकालने के प्रयास में हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, इचाक गांव निवासी मोहम्मद इकरामुल अंसारी के खेत की जुताई के लिए मोहम्मद यूसुफ अंसारी का ट्रैक्टर लाया गया था। ट्रैक्टर चला रहे राजू उरांव खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक एक गड्ढे में फंस गया।

बताया गया कि ट्रैक्टर को गड्ढे से निकालने के प्रयास के दौरान अचानक इंजन सहित ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटाकर चालक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख