25.2 C
Kolkata
Monday, October 12, 2026

रोहतास में कंटेनर से टकराई पर्यटक बस, 10 लोग घायल

डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में पर्यटकों से भरी बस कंटेनर से टकरा गई। दुर्घटना में बस सवार 10 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वाराणसी से गया जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्भहऊ गेट के पास हुआ। पर्यटकों की बस वाराणसी से गया जा रही थी। इसी दौरान बस की कंटेनर से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तमिलनाडु के हैं सभी घायल

घायलों में कुन्नू स्वामी, बीके सुंदरम, रवि, डॉ. सुंदरी, डॉ. आर. मोहन, मल्लिका, विजया, कौशल्या और मनोरमा समेत अन्य पर्यटक शामिल हैं। सभी घायल तमिलनाडु के निवासी बताए गए हैं। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निकालकर सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

नर्सिंग स्टाफ अजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख