28.9 C
Kolkata
Sunday, October 11, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर 204 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा के खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित पानीटंकी इलाके में मादक पदार्थों की खेप की अदला-बदली करने आए एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मालदा जिले के मोथाबाड़ी निवासी आजिजुर मियां के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुक्रवार रात उत्तर रामधन जोत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया। उसके कब्जे से दो पैकेटों में कुल 204 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह सीमा क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खेप किसे सौंपने आया था और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

Related Articles

नवीनतम लेख