31.8 C
Kolkata
Tuesday, October 13, 2026

चतरा में एसपी आवास के सामने गोली मारकर हत्या

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एसपी आवास के ठीक सामने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस के एक जवान पर निजी सुरक्षाकर्मी (बॉडीगार्ड) को गोली मारने का आरोप है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। घायल सुरक्षाकर्मी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख