28.2 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

संत रविदास जयंती को लेकर सारण भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सारण । संत रविदास की 650वीं जयंती की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला कार्यशाला मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने की।

समरसता और सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाने पर जोर

कार्यशाला की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आश्रिती शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सात महीने चलेगा समरसता संकल्प अभियान

जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि सात महीने तक चलने वाले समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव के साथ होगी। छपरा में यह कार्यक्रम पार्वती आश्रम से शुरू किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आंचल सिंह, प्रवक्ता अधिवक्ता प्रकाश रंजन नीकू सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख