30 C
Kolkata
Friday, August 14, 2026

सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, आज कैबिनेट बैठक में नौकरियों पर बड़े फैसलों की उम्मीद

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बुधवार को शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के विकास, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। प्रशासनिक हलकों से लेकर आम लोगों तक की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है।

रोजगार और नियुक्तियों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी नियुक्तियों से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने और नई नियुक्तियों को मंजूरी देने जैसे प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं।

सरकार चुनावी वादों और अपने संकल्पों को अमल में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बेरोजगारी भत्ता समेत कई योजनाओं पर भी चर्चा संभव

कैबिनेट बैठक में बेरोजगारी भत्ता सहित युवाओं और आम लोगों से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक किसी प्रस्ताव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर राज्य की विकास योजनाओं, रोजगार सृजन और जनकल्याण कार्यक्रमों पर पड़ सकता है। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को बिहार सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख