31.9 C
Kolkata
Sunday, October 11, 2026

वासेपुर के नाले से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, छह दिन से था लापता

धनबाद: धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित वासेपुर में एसबीआई बैंक के समीप एक नाले से युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। कई दिनों से नाले से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान वासेपुर निवासी शाकिब कुरैशी उर्फ बिल्ला के रूप में की है। शाकिब पिछले छह दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एसबीआई बैंक के पास स्थित नाले से कई दिनों से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर बैंक मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद किया। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि चेहरे से पहचान संभव नहीं थी।

मृतक के भाई सोनू कुरैशी ने बताया कि शाकिब छह-सात दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शव के पहने हुए कपड़ों से उसकी पहचान की गई।

बैंक मोड़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशीत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख