29.1 C
Kolkata
Monday, October 12, 2026

नेपाल संसद में मुस्लिम सांसद ने उठाई हिंदू राष्ट्र की मांग

काठमांडू । नेपाल की प्रतिनिधि सभा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद ताहिर अली भाट ने देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने के पक्ष में हैं।

सांसद ताहिर अली भाट ने सदन में कहा कि उनकी पार्टी हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का समर्थन करती है, लेकिन वह हिंसा या कट्टरता वाला हिंदू राष्ट्र नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि नेपाल सभी धर्मों के लोगों का देश है और यहां सभी समुदायों के बीच सद्भाव बना रहना चाहिए।

दुनिया में डेढ़ अरब हिंदुओं का कोई राष्ट्र नहीं

ताहिर अली ने कहा कि दुनिया में विभिन्न समुदायों और धर्मों के अपने-अपने राष्ट्र हैं, लेकिन डेढ़ अरब हिंदुओं का कोई राष्ट्र नहीं है। उन्होंने कहा कि नेपाल को विश्व के एकमात्र हिंदू राष्ट्र का दर्जा मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि जब नेपाल को हिंदू राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता था, तब हज यात्रा पर जाने वाले नेपाली मुसलमानों का विशेष सम्मान और स्वागत किया जाता था।

नेपाल में वर्ष 2008 में राजशाही समाप्त होने के बाद देश को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया था। इसके बाद से समय-समय पर नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठती रही है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख