31.9 C
Kolkata
Sunday, October 11, 2026

डीपफेक बनाने वालों को मृणाल ठाकुर की कानूनी चेतावनी

मुंबई । अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई जा रही डीपफेक सामग्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अपनी तस्वीर और पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी सामग्री बनाने और साझा करने वालों को सख्त कानूनी चेतावनी दी है।

मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से कहा कि उनकी शक्ल का इस्तेमाल कर डीपफेक सामग्री बनाना या उसे साझा करना पूरी तरह अस्वीकार्य और गैरकानूनी है। उन्होंने इसे औपचारिक नोटिस मानते हुए स्पष्ट किया कि उनकी पहचान का किसी भी रूप में गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी कई कलाकार उठा चुके हैं आवाज

हाल के वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ फिल्मी हस्तियों के डीपफेक वीडियो और तस्वीरों के मामले तेजी से सामने आए हैं। मृणाल से पहले अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, वरुण धवन, श्रुति हासन, अनिल कपूर, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी जैसे कई कलाकार भी डीपफेक सामग्री के खिलाफ कानूनी कदम उठा चुके हैं।

मृणाल ठाकुर का यह कदम डिजिटल सुरक्षा और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Related Articles

नवीनतम लेख