29.4 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

ऑपरेशन सफाया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो देशी कट्टे और चोरी की बाइक बरामद

पलामू। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर टाउन और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है। दोनों मामलों में कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ की सफलता के बाद एक अगस्त से जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सफाया’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क के पास हथियारों की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ दो लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपितों में एक नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान अंशु कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के साहद गांव में छापेमारी के दौरान राहुल कुमार भुइयां और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बिना नंबर प्लेट की एक चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ और मोबाइल की जांच में अवैध हथियार से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जिले में अवैध हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख