28.5 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

जियो True5G ग्राहकों की संख्या 28.5 करोड़ के पार, 5G डेटा ट्रैफिक 4G से 1.5 गुना

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 5G और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। कंपनी के तिमाही नतीजों के अनुसार, जून 2026 तक जियो True5G ग्राहकों की संख्या बढ़कर 28.5 करोड़ पहुंच गई है। पिछले एक साल में 7.3 करोड़ नए ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़े हैं।

5G नेटवर्क पर बढ़ी डेटा खपत

जियो नेटवर्क पर 5G डेटा ट्रैफिक अब 4G डेटा ट्रैफिक का करीब 1.5 गुना हो गया है। कंपनी के अनुसार, प्रति ग्राहक डेटा खपत बढ़कर 43.7 जीबी प्रति माह पहुंच गई है। वहीं, तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 26.9 प्रतिशत बढ़कर 69.4 अरब जीबी दर्ज किया गया।

मोबाइल कनेक्शन के क्षेत्र में भी जियो ने बढ़त बनाए रखी है। जून 2026 तक कंपनी का कुल ग्राहक आधार बढ़कर 53.33 करोड़ पहुंच गया। तिमाही के दौरान जियो ने 89 लाख नए ग्राहक जोड़े।

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी मजबूत स्थिति

जियो ने फिक्स्ड ब्रॉडबैंड क्षेत्र में भी अपनी स्थिति मजबूत की है। जून 2026 तक जियो के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 2.86 करोड़ रही। पिछले 12 महीनों में करीब 86 लाख नए ग्राहक जुड़े, जिससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 43 प्रतिशत से अधिक हो गई।

जियो एयरफाइबर का ग्राहक आधार 1.4 करोड़ से अधिक पहुंच गया है। कंपनी के अनुसार, पिछले एक साल में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में हुई कुल बढ़ोतरी में जियो एयरफाइबर का योगदान 75 प्रतिशत से अधिक रहा।

जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा बढ़ा

जियो प्लेटफॉर्म्स का परिचालन प्रदर्शन भी मजबूत रहा। पहली तिमाही में कंपनी का रिकॉर्ड ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 15.1 प्रतिशत बढ़कर 20,865 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, ईबीआईटीडीए मार्जिन 53.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस दौरान जियो का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 9.2 प्रतिशत बढ़कर 7,764 करोड़ रुपये रहा। मोबाइल 5जी, डेटा खपत और होम ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में बढ़त से साफ है कि जियो अगली पीढ़ी की डिजिटल कनेक्टिविटी में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख