28.9 C
Kolkata
Sunday, October 11, 2026

जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कुनकुरी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से कुनकुरी जाएंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

तिरंगा यात्रा के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे कुनकुरी से रवाना होकर 4 बजे बगिया पहुंचेंगे। बगिया में मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम निर्धारित है।

Related Articles

नवीनतम लेख