27.9 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल की शयन आरती में बजाई झांझ

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार रात श्रावण मास में उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्री महाकाल और श्री नंदी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल की शयन आरती में शामिल होकर भक्ति में लीन हुए और झांझ बजाई।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की और दर्शन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री को भगवान महाकालेश्वर का दुपट्टा ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख