28.5 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना, संविदा कर्मी की मौत

रामगढ़। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के परियोजना परिसर में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में कर्मचारियों में रोष का माहौल है।

मृतक की पहचान मुकेश कुमार साहू के रूप में हुई है। वह भेल के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स एस. के. सामंता का कर्मचारी था। हादसा सामग्री यार्ड क्षेत्र में हुआ।

चक्कर आने के बाद नाले में गिरने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान मुकेश कुमार साहू को अचानक चक्कर आया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे समीप स्थित नाले में गिर गए। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पीवीयूएनएल प्रबंधन ने जताया शोक

पीवीयूएनएल प्रबंधन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

नवीनतम लेख