27.9 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शख्स ने फेंकी चप्पल, बोले चाकू लेकर आया था मारने, देखें वीडियो

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आवास में प्रेस वार्ता के बीच, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेंकी और बहस करने लगा। पप्पू यादव के समर्थकों ने तुरंत हमलावर को काबू में किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद, सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह जानलेवा हमला था और उनकी हत्या की गहरी साजिश का हिस्सा था।
पप्पू यादव के मीडिया सलाहकार ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी को ले गई, लेकिन पप्पू यादव की सिक्योरिटी पर ध्यान नहीं दिया गया। पप्पू यादव ने कहा, “मैंने सनातन का अपमान नहीं किया। जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते।”
मानसून सत्र के 10वें दिन पप्पू यादव भगवा चोला पहनकर साधु के वेश में दानपेटी लेकर संसद भवन पहुंचे थे।

संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में एक शॉर्ट प्ले किया गया था। पुजारी बनकर आए पप्पू यादव ने जमीन पर बैठे थे। इसके बाद राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने उन्हें चंदा दिया। दान के पैसे पप्पू यादव पेटी में न डालकर अपने पास रख रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए थे।

सांसद पप्पू यादव ने घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस और # की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक चुने हुए सांसद के निजी आवास पर ऐसी हिंसक घटना का होना सुरक्षा में भारी चूक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जन प्रतिनिधियों और विपक्षी नेताओं की आवाज़ दबाने के मकसद से ऐसे हमले जारी रहे, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख