28.5 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, बूंदी, कोटा और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर एक से दो इंच तक वर्षा हुई। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, कोटा और रायसेन से होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपर बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र से गुजर रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 5 से 6 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

सबसे अधिक 45 मिलीमीटर वर्षा अजमेर जिले के सरवाड़ में दर्ज की गई। इसके अलावा प्रतापगढ़, झुंझुनूं, कोटा और सीकर के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान में बारिश के बावजूद गर्मी का असर बना हुआ है। जैसलमेर 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। बाड़मेर, बीकानेर, फलोदी, चूरू, श्रीगंगानगर और जोधपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख