31.8 C
Kolkata
Tuesday, October 13, 2026

नेपाल के मधेश प्रदेश में बढ़ा तनाव, राजविराज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

काठमांडू: नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में हुई हिंसा के बाद मधेश प्रदेश के कई जिलों में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय सप्तरी ने राजविराज क्षेत्र में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। इससे पहले गुरुवार रात 10 बजे से बोदेबरसाइन नगरपालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था।

जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे से राजविराज में अगले आदेश तक कर्फ्यू प्रभावी कर दिया गया। मुख्य जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। वहीं, बोदेबरसाइन क्षेत्र में भी कर्फ्यू जारी है और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नेपाली सेना लगातार गश्त कर रही है।

गुरुवार को सप्तरी में हुए प्रदर्शन के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख