26.2 C
Kolkata
Tuesday, October 13, 2026

नेपाल में डॉक्टरों से दुर्व्यवहार के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, अस्पतालों में आपात सेवा छोड़ सब ठप

नारायणी अस्पताल में डॉक्टरों पर हमला और पुलिस का दुर्व्यवहार

काठमांडू। नेपाल के वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में 25 जुलाई को डॉ. प्रमोद राम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए जानलेवा हमले, अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ और जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा में वार्ता के दौरान पुलिस द्वारा डॉक्टरों के साथ की गई गाली-गलौज व दुर्व्यवहार के विरोध में नेपाल चिकित्सक संघ के आह्वान पर देशभर के अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं पूरी तरह ठप हैं।

आंदोलन की ज़िम्मेदारी सरकार की: चिकित्सक संघ

काठमांडू। संघ के अध्यक्ष डॉ. बद्री रिजाल और महासचिव डॉ. विश्वराज दवाड़ी ने विज्ञप्ति जारी कर आंदोलन के कारण मरीजों को होने वाली असुविधा के लिए क्षमा मांगी है और स्पष्ट किया है कि इस पूरी स्थिति की जिम्मेदारी नेपाल सरकार की है, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घायल डॉ. राम का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख