26 C
Kolkata
Tuesday, October 13, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने पर भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर एक्स पर लिखा कि राजा मुथुपांडी की इस उपलब्धि से हर भारतीय गौरवान्वित है। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर मुथुपांडी ने तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसे भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि मुथुपांडी की उपलब्धि देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह शानदार प्रदर्शन खिलाड़ी के अनुशासन, दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में राजा मुथुपांडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत को प्रतियोगिता का दूसरा रजत पदक दिलाया।

Related Articles

नवीनतम लेख