28.9 C
Kolkata
Sunday, October 11, 2026

केबीसी 18 में बदलेगा खेल, अमिताभ बच्चन ने बताए नए नियम

मुंबई। लोकप्रिय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो के प्रारूप और नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कार्यक्रम के सूत्रधार अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के माध्यम से बताया कि बदलते डिजिटल दौर को देखते हुए अब प्रतिभागियों की केवल सामान्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि उनकी सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता की भी परीक्षा होगी। इस सीजन की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है।

अब केवल जवाब याद रखना नहीं होगा काफी

प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट के कारण हर जानकारी आसानी से उपलब्ध है। ऐसे में केवल उत्तर याद कर लेने से सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब प्रतियोगियों को सही जवाब तक पहुंचने के लिए अपनी तार्किक सोच और समझ का भी परिचय देना होगा।

दूसरे प्रोमो में भी उन्होंने संकेत दिया कि भूगोल, इतिहास और विज्ञान जैसे पारंपरिक विषयों के ज्ञान के साथ-साथ प्रतिभागियों की विश्लेषण क्षमता और तर्कशक्ति को भी परखा जाएगा।

26 साल का सफर करेगा पूरा

साल 2000 में शुरू हुआ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय और सफल कार्यक्रमों में शामिल है। तीसरे सीजन को छोड़कर, जिसकी मेजबानी शाहरुख खान ने की थी, बाकी सभी सीजनों के सूत्रधार अमिताभ बच्चन रहे हैं। 10 अगस्त से शुरू होने वाले 18वें सीजन के साथ अमिताभ बच्चन का इस कार्यक्रम से 26 वर्षों का सफर भी एक नए पड़ाव पर पहुंच जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख