25.8 C
Kolkata
Monday, October 12, 2026

पाकिस्तान में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। हादसा शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर के सिधनवाली स्टॉप के पास काला खटाई रोड पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाहौर से शकरगढ़ जा रही एक बस मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें सड़क से उतरकर पलटते हुए खेतों में जा गिरीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के बाद मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

बचाव अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए लाहौर के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख